ePaper

बंध्याकरण के लिए गर्भवतियों की काउंसेलिंग कागजों पर

Updated at : 31 Aug 2024 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
बंध्याकरण के लिए गर्भवतियों की काउंसेलिंग कागजों पर

एमसीएच के काउंसेलिंग रूम में नहीं आतीं हैं काउंसलर

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल के एमसीएच में गर्भवती महिलाओं की प्रसव के दौरान या बाद में सही देखभाल के लिए काउंसलिंग की शुरुआत की गयी थी. लेकिन अब ये कागजों पर ही होने लगी है. एमसीएच में बनाये गये काउंसलिंग रूम में काउंसलर नहीं आती हैं. ऐसे में गर्भवतियों की काउंसेलिंग भी नहीं की जा रही है. इससे महिलाएं बंध्याकरण कराने में भी हिचक रही हैं. इस साल जनवरी से लेकर अगस्त तक की जो बंध्याकरण की रिपोर्ट है, उसमें 567 महिलाएं ने ही बंध्याकरण कराया. ये गर्भवती महिलाएं हैं जो पखवाड़े के दौरान की गई हैं. बंध्याकरण को बढ़ावा देने के लिए एमसीएच में प्रसव के बाद माता के साथ नवजात शिशु की बेहतर देखभाल की जरूरत होती है. इसे ध्यान में रखते हुए प्रसव के लिए अस्पताल में आने वाली महिलाओं को प्रसव के पूर्व और बाद में काउंसेलिंग की जाती है. जिसमें काउंसलर प्रसव के बाद महिलाओं को नवजात शिशु देखभाल के विषय में जानकारी देती हैं. इसके साथ ही प्रसव के बाद आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं व नवजात शिशुओं की देखभाल करती हैं. 40 दिनों तक आशा कार्यकर्ता घर पर भ्रमण करती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन