नयी समय सारिणी लागू करने में एक ही परिसर में संचालित दो स्कूलों के प्राचार्य असमंजस में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jun 2024 12:31 AM
नयी समय सारिणी लागू करने में एक ही परिसर में संचालित दो स्कूलों के प्राचार्य असमंजस में
-करीब आधा दर्जन स्कूल भवन के अभाव में दूसरे स्कूलों में चलाए जा रहे-शिक्षा विभाग से मांगा मार्गदर्शन, कैसे लागू की जाए नयी समय सारिणी मुजफ्फरपुर. जिले के विभिन्न प्रखंडों में आधा दर्जन से अधिक ऐसे माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं. जो दूसरे स्कूल के परिसर में संचालित हो रहे हैं. इस कारण उन स्कूलों का संचालन दो पालियों में किया जा रहा है. शिक्षा विभाग के आदेश से एक जुलाई से स्कूलों का संचालन नयी समय सारिणी के अनुसार किया जाना है. ऐसे में इन स्कूलों के संचालन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुइ है. संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने डीइओ अजय सिंह से गुरुवार को मुलाकात की. उन्हाेंने स्कूल के संचालन को लेकर नयी समय सारिणी के अनुसार मार्गदर्शन मांगा. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय आथर, बोचहां, उत्क्रमित उम विद्यालय मुशहरी फॉर्म, मुशहरी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शेखपुर, उत्क्रमित उम विद्यालय दामोदरपुर व उत्क्रमित उम विद्यालय खबरा का संचालन भवन व भूमि के अभाव में एक-दूसरे में शिफ्ट कर हो रहा है. डीइओ ने बताया कि विभाग के आदेश से एक जुलाई से नई समय सारिणी लागू होगी. प्रधानाध्यापकों की ओर से मार्गदर्शन मांगा गया है. निदेशालय को इस संबंध में लिखा जा रहा है. वहां से मिले निर्देशन के अनुसार आगे इन विद्यालयों का संचालन किया जाएगा.बताया कि पूर्व में विभाग के ही आदेश से इन स्कूलों का संचालन दो पालियों में हो रहा था. यहां कक्षाओं की संख्या पर्याप्त नहीं है. इस कारण एक बार में दोनों स्कूलों का संचालन संभव नहीं है. ऐसे में विभाग के मार्गदर्शन के बाद इनके संचालन के संबंध में निर्देश दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










