कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर परिवाद

Published at :29 Jan 2025 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर परिवाद

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर परिवाद

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. भारतीय सार्थक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सदर थाना क्षेत्र के लहलादपुर पताही निवासी सुधीर ओझा ने सीजेएम न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया है. जिसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद मल्लिकार्जुन खरगे को आरोपी बनाया है. कोर्ट ने परिवाद के ग्रहण के बिंदु पर सुनवाई के लिए 4 फरवरी की तिथि तय की है. सुधीर झा ने आरोप लगाया है कि 28 जनवरी को गोबरसही स्थित श्री कृष्ण नगर मोहल्ला में हरेराम मिश्रा के आवास पर समाचार पत्र में छपी खबर काे पढ़ने का मौका मिला. जिसमें देखा कि आरोपी ने मध्य प्रदेश के मउ की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा में डुबकी से गरीबी दूर नहीं होगी. गरीबों को क्या इससे रोजगार मिल रहा है.आरोपी ने जान बूझकर सनातन व हिन्दुओं को ठेस पहुंचाने की नीयत से इस तरह का बयान देकर करोड़ों सनातनियों एवं हिन्दुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन