सिटी एसपी ने की ऑडिट, बैंकों की सुरक्षा में हैं खामियां

Updated at : 18 Feb 2025 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
सिटी एसपी ने की ऑडिट, बैंकों की सुरक्षा में हैं खामियां

सिटी एसपी ने की ऑडिट, बैंकों की सुरक्षा में हैं खामियां

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन बैंकों में चला चेकिंग अभियान

सुरक्षा को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करने के आदेश

मुजफ्फरपुर.

शहर के बैंकों में सुरक्षा को लेकर क्या-क्या इंतजाम किये गये हैं, इसकी पुलिस की ओर से ऑडिट की जा रही है.सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने सदर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक बैंकों को चेक किया. उन्हें ऑडिट में कई बैंकों में सुरक्षा में खामियां दिखीं. सिटी एसपी ने बैंक में कर्मियों को हिदायत दी कि अगर संदिग्ध दिखे तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित कर दें. सीसीटीवी देखते रहें. गार्ड को अलर्ट मोड में रहने को कहा. वहीं, जिस बैंक में गार्ड नहीं मिला, वहां तैनात करने का आदेश उन्होंने दिया. पूछा कि थाने की ओर से नियमित बैंक की चेकिंग हो रही है या नहीं? चेकिंग के दौरान पदाधिकारी रजिस्टर में क्या-क्या लिखते हैं, इसे भी देखा. इस दौरान सदर थानेदार अस्मित कुमार भी मौजूद थे.

बैंकों के लिए ये हैं दिशा-निर्देश

– बैंकों में सुरक्षा तंत्र को कड़ाई से लागू करना- बैंकों में अलार्म सिस्टम लगाना- बैंकों को निकटतम थाने से जोड़ना

– बैंकों में अग्निशमन यंत्र लगाना- बैंकों में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करना- बैंकों में सीसीटीवी कैमरे लगवाना- बैंकों में सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरों को क्लाउड स्टोरेज में या किसी वैकल्पिक स्टोरेज सिस्टम में संग्रहित करना- बैंकों के आस-पास संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को सूचित करना- बैंकों में मोटी रकम निकालने वाले ग्राहकों व सीएसपी संचालकों की सूचना पुलिस को देना-बैंकों के आस-पास की सड़कों पर गश्ती बढ़ाना- बैंकों में बिना पासबुक के प्रवेश नहीं करने देना- बैंक परिसर के आस-पास बिना काम के घूमने वालों को हिरासत में लेना व पूछताछ करना- बैंक में घुसने से पहले बैग व कमर की जांच करना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन