ePaper

Muzaffarpur : इंजेक्शन देने के बाद बच्चे की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

Updated at : 08 Sep 2025 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : इंजेक्शन देने के बाद बच्चे की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

Muzaffarpur : इंजेक्शन देने के बाद बच्चे की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुशहरी थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर में ग्रामीण चिकित्सक द्वारा सूई लगाने के बाद एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी़ इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और ग्रामीण चिकित्सक की दवा दुकान के सामने बच्चे का शव रखकर प्रहलादपुर चौक को जाम कर दिया़ तीन घंटे तक दलसिंहसराय रोड जाम रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. सूचना पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता दलबल साथ पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे. घटना रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे हुई.

मृत बच्चे की पहचान प्रह्लादपुर निवासी प्रवीण महतो के पुत्र जिगर के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि जिगर को खेलते समय तार से पैर में जख्म हो गया था, जिसका इलाज कराने प्रह्लादपुर चौक पर ग्रामीण चिकित्सक लालबाबू पासवान के पास गये़ वहां मरहम-पट्टी कर सात टांके लगाये गये. उसके बाद दो इंजेक्शन दिया, जिसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी. मुंह से झाग आने लगा, तब ग्रामीण चिकित्सक ने कहा कि इसे घर ले जाइए, ठीक हो जाएगा. घर ले जाने पर उसकी स्थिति और बिगड़ने लगी. इसके बाद ग्रामीण चिकित्सक को फोन कर बुलाया. घर पर आकर उसने फिर एक इंजेक्शन दिया. उनके जाते ही बच्चा अचेत होने लगा, जिसके बाद ग्रामीणों की सलाह पर तुर्की के हॉस्पिटल ले जाने लगा. लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया. रोते-बिलखते परिजन शव लेकर घर पर आये़ वहीं बच्चे की मौत होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण चिकित्सक लालबाबू पासवान अपनी दवा दुकान बंद कर फरार हो गये. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसे काफी दूर तक खदेड़ा. इसके बाद लोगों ने ग्रामीण चिकित्सक की दवा दुकान के सामने शव रखकर प्रह्लादपुर चौक के पास दलसिंहसराय रोड को जाम कर दिया़ लोग टायर जलाकर हंगामा करने लगे़ पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एक घंटे बाद सड़क जाम हटवाया. थानाध्यक्ष ने घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी. इधर, शव लेकर ग्रामीण फिर वहां से आगे आकर सड़क जाम कर दिया. शाम चार बजे डीएसपी-2 सकरा मनोज कुमार सिंह और सकरा इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की. परिजनों ने प्राथमिकी और शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया. मौके पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता, अवर निरीक्षक जय किशोर सिंह, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे. पुलिस देर शाम तक स्थिति नियंत्रित होने के बाद थाना लौट आयी.

मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रीति ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. दोषी ग्रामीण चिकित्सक पर कार्रवाई की जायेगी. मामले में डीएसपी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण चिकित्सक द्वारा इलाज के क्रम में जिगर नामक बच्चे की मौत हुई है. मृतक के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करवाने से इनकार किया है.

———————————-

आक्रोशित लोगों को समझाने गये मुखिया को पीटा

मुशहरी़ थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर में ग्रामीण चिकित्सक लालबाबू पासवान द्वारा इंजेक्शन देने के बाद बच्चे की हुई मौत से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा़ हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने आये प्रह्लादपुर के मुखिया की कुछ ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. इस मामले में मुखिया उदय चौधरी ने मुशहरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. बताया कि थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने फोन कर मुझे मामला शांत कराने के लिए आने को कहा. मैं जब प्रह्लादपुर पहुंचा तो सड़क जाम था. वहां पहुंचते ही रमेश कुमार कुशवाहा ने कई असामाजिक तत्वों को उकसा कर मेरे ऊपर हमला करवा दिया. जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मुझे अपमानित किया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने पुलिस बल भेजकर मेरी जान बचायी. बताया कि गांव के ही पंकज ठाकुर, रौशन कुमार, अरुण ठाकुर एवं राम बाबू महतो उर्फ रामू ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. उसके बाद मुखिया उदय चौधरी ने पीएचसी में इलाज करवाया. बताया कि उनको सीने में और सिर में चोट है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है, प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन