अगले 14 सितंबर तक उत्तर बिहार में बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
अगले 14 सितंबर तक उत्तर बिहार में बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट

Chances of rain in North Bihar

विज्ञापन

आकाशीय बिजली का खतरा: बारिश के दौरान तेज हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के लिए अगले 14 सितंबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. इसके तहत इस पूरे क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहेंगे और अगले दो से तीन दिनों में कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है. विभाग ने कुछ जगहों पर बारिश के दौरान तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है.

इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मंगलवार को जिले और शहर में दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा. कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं सड़कों पर धूल उड़ती रही. आसमान में दिन भर बादलों का डेरा रहा, जिससे धूप की तपिश कम रही. मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम के इस उतार-चढ़ाव से लोग हैरान रहे.

मुख्य बातें

हल्की बारिश के आसार: 14 सितंबर तक उत्तर बिहार के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

तापमान सामान्य: आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन