पीरपुर वैशाली को 10 रनों से हरा छाजन बना चैंपियन

सरदार पटेल छाजन खेल मैदान में खेले जा रहे नाइट मैच टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में छाजन की टीम ने पीरपुर वैशाली को 10 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.
प्रतिनिधि, कुढ़नी सरदार पटेल छाजन खेल मैदान में खेले जा रहे नाइट मैच टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में छाजन की टीम ने पीरपुर वैशाली को 10 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. फाइनल के मैन ऑफ द मैच अजहर रहे, जबकि मैन ऑफ द सीरीज शिवम को दिया गया. इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन छाजन पूर्वी के मुखिया सुमंगल सहनी ने किया. विजेता और उपविजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी एवं प्रोत्साहन राशि रवि रौशन, पंकज सिंह, मुकुल स्वराज, नवीन कुमार आदि ने दिया. मौके पर अमीर, निशांत गम्भीर, अंकित, जलंधर, आकाश, सुभाष, अमरजीत सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










