पार्सल में लगे मजदूरों का नहीं बना सर्टिफिकेट
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

Certificates of laborers engaged in parcel work not made
विज्ञापन
दीपक – 25
मुजफ्फरपुर.
जंक्शन पर पार्सलों की सुगम ढुलाई व ओवरकैरी को रोकने के लिए निजी ठेके पर दिये गये काम में गड़बड़ी सामने आयी है. पूर्व मध्य रेल से उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (डिप्टी सीसीएम) डीके भारती के नेतृत्व में पहुंची रेल अधिकारियों की टीम को जांच के दौरान इस तरह का मामला सामने आया. जिसमें ठेका दिए जाने के बावजूद, काम पर लगाये गये करीब तीन दर्जन मजदूरों में से किसी का भी रेलवे से सर्टिफिकेट (मेडिकल) नहीं बनवाया गया है. यह सुरक्षा व नियम अनुपालन की दृष्टि से एक बड़ी चूक मानी जा रही है. इस गंभीर लापरवाही के लिए संबंधित प्रभारी को जिम्मेदार माना गया है. कैटरिंग इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने इसको लेकर सवाल उठाया. उन्होंने इस पूरी रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही है. पार्सल कार्यालय की जांच के बाद, अधिकारियों की टीम ने ट्रेनों के पार्सल बोगियों का भी निरीक्षण किया. जांच की गई ट्रेनों में अप 13019 बाघ एक्सप्रेस, वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, अवध व स्वतंत्रता सेनानी सहित अन्य ट्रेनें थीं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










