किसानों को समृद्ध बनाने के लिए काम कर रहा केंद्र : रामदास अठावले

Published at :29 Jan 2025 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को समृद्ध बनाने के लिए काम कर रहा केंद्र : रामदास अठावले

किसानों को समृद्ध बनाने के लिए काम कर रहा केंद्र : रामदास अठावले

विज्ञापन

बरुराज में राज्य स्तरीय किसान कल्याण समृद्धि जागरण समारोह का आयोजन

केंद्रीय मंत्री ने अन्न भंडारण और शीत भंडार गृह निर्माण की रखी आधारशिला

प्रतिनिधि, मोतीपुर

किसानों को समृद्ध बनाने के लिए केंद्र कि नरेंद्र मोदी सरकार हर मोर्चे पर काम कर रही है. सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करेगी. उक्त बातें केंद्र सरकार के मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को बरूराज के चनहीं चौक के समीप आयोजित राज्य स्तरीय किसान कल्याण समृद्धि जागरण समारोह सह शीत भंडारण (कोल्ड स्टोरेज) एवं अन्न भंडारण के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनसभा में कहीं. उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए को-ऑपरेटिव सेक्टर में बढ़ावा देना होगा. हर क्षेत्र में किसानी और बागवानी को बढ़ाना देना होगा. अगर देश का किसान सशक्त होगा, तभी देश तरक्की कर सकेगा. किसानों के हित को देखते हुए पीएम के निर्देश पर बरूराज में कोल्ड स्टोरेज एवं भण्डारण गोदाम निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गयी है, जिससे भविष्य में किसान व व्यवसायी खाद्यान्न भंडारण का लाभ उठा पाएंगे. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू कर रही हैं. एमएसपी बढ़ाने पर भी चर्चा की जा रही है.

बरूराज में खुलेगा वृद्धाश्रम

अठावले ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाकर कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र नहीं है, यदि लोकतंत्र नहीं होता तो उनकी पार्टी को 99 सीटें नहीं मिलतीं. उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर बरूराज में वृद्धाश्रम खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि जमीन उपलब्ध होते ही इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया जायेगा. इससे पहले श्री अठालवे सहित अन्य लोगों ने पूर्व आइपीएस पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में स्कूल की बच्चियों ने स्वागत गान एवं कुंभ मेले की झांकी प्रस्तुत कर मन मोह लिया. कार्यक्रम को विधायक अरुण कुमार सिंह, भू-दाता गोपाल प्रसाद शाही, अजीत कुमार, पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया अर्चना सिंह, नंदकुमार शाही, संजीव कुमार, नीलम कुमार सिंह, विजय तिवारी, चंचला शाही, संजय साह, प्रो देवेंद्र शाही, उपेंद्र पासवान, अभय शाही आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन