ePaper

आर्म्स एक्ट व आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर चलेगा केस

Updated at : 27 Nov 2024 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट व आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर चलेगा केस

आर्म्स एक्ट व इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के अलग-अलग मामले में पांच आरोपितों पर मुकदमा चलेगा.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. आर्म्स एक्ट व इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के अलग-अलग मामले में पांच आरोपितों पर मुकदमा चलेगा. इसमें मिठनपुरा थाने में दर्ज प्राथमिकी में इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपित मो. इरशाद, साहेबगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पर फायरिंग करने व कार से कुचलने का प्रयास करने वाले आरोपित माधोपुर हजारी का मूरत कुमार व माधोपुर बुजुर्ग का अखिलेश कुमार शामिल है. इसके अलावा मीनापुर थाने में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इस मामले में गरहा पटियासा का पंकज कुमार व कांटी कलवारी मधुबन का छोटू कुमार शामिल है. इन सभी आरोपितों पर अभियोजन चलाने की स्वीकृति मांगी गयी है. मिठनपुरा थाने में दर्ज मामले में डीएम ने गृह विभाग, विशेष शाखा के प्रधान सचिव को स्वीकृति के लिए अनुशंसा की थी, लेकिन इस मामले में पुन : प्रस्ताव मांगा गया है. इसके आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक की ओर से फिर से प्रस्ताव तैयार कर डीएम को भेजा है, ताकि इसे गृह विभाग को अग्रसारित किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन