गायघाट:: मैठी टॉल प्लाजा कर्मी को कार चालक ने पिस्टल दिखाकर दी धमकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Apr 2024 9:48 PM
गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी स्थित टॉल प्लाजा पर एक कार चालक द्वारा टॉल कर्मी पर पिस्टल भिड़ाकर धमकाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में टॉल प्रबंधक ओमप्रताप सिंह ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है.
टॉल टैक्स मांगने पर कार चालक ने कर्मी से करने गला गाली-गलौज प्रतिनिधि, गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी स्थित टॉल प्लाजा पर एक कार चालक द्वारा टॉल कर्मी पर पिस्टल भिड़ाकर धमकाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में टॉल प्रबंधक ओमप्रताप सिंह ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा गया है कि मंगलवार को शाम करीब चार बजकर 48 मिनट पर एक कार लेन नंबर-2 में आयी. उस काउंटर पर मौजूद कर्मी नीरज कुमार गुप्ता द्वारा टॉल टैक्स की मांग की गयी. टॉल टैक्स की मांग करते ही कार चालक बिगड़ गया. टॉल कर्मी को गाली गलौज करने लगा और कहने लगा कि हमसे किसी भी टॉल पर टॉल टैक्स नहीं लिया जाता है. कर्मी ने कहा कि आप कार्यालय में जाकर बात करे तो वह चालक बिफर गया और कमर से पिस्टल निकालकर कर्मी पर भिड़ा दिया. लेकिन वहां बढ़ती भीड़ को देख फास्ट टैग से टॉल टैक्स का भुगतान कर फरार हो गया. सारी घटना टॉल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










