ePaper

विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 28 Mar 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Businessman arrested with foreign liquor

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने माड़ीपुर ओवरब्रिज के पास से शुक्रवार की सुबह एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने युवक के पिट्ठू बैग से हरियाणा निर्मित दो बोतल शराब बरामद की. पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि माड़ीपुर ओवरब्रिज के पास एक युवक शराब लेकर जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार किया. तलाशी में उसके बैग से हरियाणा निर्मित दो बोतल शराब मिली. गिरफ्तार युवक की पहचान वैशाली जिले के भगवानपुर निवासी राजमोहन के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे शराब तस्करी की सूचना पुलिस को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन