मुजफ्फरपुर में देवर ने भाभी की गोली मारकर की हत्या, डायन को लेकर सास-बहू के बीच चल रहा था विवाद

Updated at : 05 May 2024 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में देवर ने भाभी की गोली मारकर की हत्या, डायन को लेकर सास-बहू के बीच चल रहा था विवाद

मीनापुर में चचेरे देवर ने भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना रामपुरहरि थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में घटी. इस मामले में सास पर भी हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मीनापुर के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के परमजीवर ताराजीवर पंचायत के एक गांव में शनिवार की रात एक देवर ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना का कारण सास-बहू के बीच विवाद बताया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात एक बोलेरो से तीन लोग कुछ बच्चों के साथ थाने पहुंचे. उसी बोलेरो में मृत महिला का शव भी रखा हुआ था.

सोते समय देवर ने मारी भाभी को गोली

थाना पहुंचने के बाद महिला के पति ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त उसकी पत्नी उसके साथ सो रही थी. इसी बीच मेरा छोटा चचेरा भाई कमरे में आया और मेरी 29 वर्षीय पत्नी को गोली मार दी. जिसके बाद थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया और फिर घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की. मौके से एक खोखा बरामद हुआ है.

डायन को लेकर सास-बहू में चल रहा था विवाद

वहीं इस मामले में मृतका के पड़ोसी ने बताया कि डायन के नाम पर सास-बहू के बीच हमेशा झगड़ा होता रहता था. मृतका के पति का आरोप है कि उसके छोटे चचेरे भाई और मां की मिलीभगत से उसकी पत्नी को गोली मारी गयी है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मामले में अभी तक थाने को लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है. पोस्टमार्टम के बाद शव दरवाजे पर पहुंचते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी, वहीं परिजन व बच्चे रोते-रोते बेहाल हो गये. लोगों को छोटे-छोटे बच्चों के पालन-पोषण की चिंता सता रही है.

Also Read: किसान की पीट-पीटकर हत्या, शव को सात किलोमीटर दूर ले जाकर फेंका, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन