बीआरएबीयू : पीजी फोर्थ सेमेस्टर परीक्षा 16 से

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
बीआरएबीयू : पीजी फोर्थ सेमेस्टर परीक्षा 16 से

BRABU: PG fourth semester exam from 16

विज्ञापन

दो पालियों में कराये जायेंगे पेपर

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू ने स्नातकोत्तर (पीजी) फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है. ये परीक्षाएं 16 अक्तूबर से शुरू होंगी और 4 नवंबर तक चलेंगी. विश्वविद्यालय ने परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए दो परीक्षा केंद्र तय किए हैं. विवि का नया परीक्षा भवन व पुराना परीक्षा भवन केंद्र बनाया गया है. परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित करायी जायेंगी. प्रथम पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक होगी.

सभी विषयों को कुल छह ग्रुपों (ए से एफ) में बांटा गया है

प्रथम पाली (9 से 12) : ग्रुप ए,सी और इ की परीक्षाएं होंगी

द्वितीय पाली (1 – 4): ग्रुप बी, डी, और एफ की परीक्षाएं होगी

ग्रुपों में शामिल विषय:

ग्रुपविषय

एकॉमर्स, बॉटनी, मनोविज्ञान, मैथिली

बीराजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, रसायनशास्त्र, दर्शनशास्त्र

सीजूलॉजी, होम साइंस, एआइएच एंड सी, उर्दू, भौतिकी

डीइतिहास, पर्शियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, भोजपुरी

इबंगाली, भूगोल, संगीत, गणित

एफसमाजशास्त्र, संस्कृत, हिंदी, अर्थशास्त्र

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन