अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बीआरएबीयू ने जनक विवि को 178 रनों से हराया
Updated at : 23 Jan 2025 12:56 AM (IST)
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बीआरएबीयू ने जनक विवि को 178 रनों से हराया
विज्ञापन
खास बातें
-त्रिभुवन विवि नेपाल में हो रही अंतरराष्ट्रीय अंतरविवि जय नेपाल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता-बीआरएबीयू टीम ने 212 रन बनाये, 34 रनों पर ऑलआउट हुई राजर्षि जनक विवि की टीम
मुजफ्फरपुर.
त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू नेपाल के क्रिकेट मैदान में अंतरराष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय जय नेपाल टी-20 मेंस कप में बीआरएबीयू की टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की. बीआरएबीयू की टीम ने राजर्षि जनक विवि नेपाल को 178 रनाें से हरा दिया. बीआरएबीयू की टीम को दो अंक मिले हैं. राजर्षि जनक विश्वविद्यालय नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. बीआरएबीयू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. बीआरएबीयू की ओर से चंद्र प्रकाश ने 49 गेंदों पर 71 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं विशाल राज ने नाबाद रहते हुए 17 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली. 213 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी राजर्षि जनक विवि नेपाल की पूरी टीम 11.4 ओवर में 34 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. बीआरएबीयू की ओर से रोहन ने 2.4 ओवर में 6 रन देकर 4 विकेट चटकाये. विशाल राज 3 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट, इमरान हाशमी 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट व आदिल में 3 ओवर 7 रन देकर 1 विकेट लिया.विशाल राज को मैन ऑफ द मैच
हरफनमौला प्रदर्शन के लिए विशाल राज को मैन ऑफ द मैच दिया गया. बीआरएबीयू का अगला मुकाबला बांग्लादेश से 26 जनवरी को सुबह 9 बजे से खेला जायेगा. बीआरएबीयू की टीम यदि इसमें विजयी होती है तो सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी. बीआरएबीयू की शानदार जीत पर कुलपति डॉ दिनेश चन्द्र राय, खेल सलाहकार संजय सिन्हा, विवि खेल परिषद सचिव डॉ कांतेश, समन्वयक महेन्द्र प्रसाद, तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के सचिव मनीष कुमार, प्राचार्य व प्रशिक्षण शिविर संयोजक डॉ शक्तिवान सिंह, कोच रंजन कुमार, मैनेजर सनी श्रीवास्तव ने बधाई दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




