Muzaffarpur : यूपी से चुरायी गयी बाइक देवरिया से बरामद, चालक गिरफ्तार

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 11 Jun 2025 9:40 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : यूपी से चुरायी गयी बाइक देवरिया से बरामद, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन

बिहार का नंबर प्लेट लगाकर कर रहा था बाइक का इस्तेमाल प्रतिनिधि, देवरिया कोठी वाहन चेकिंग के दौरान बिसुनपुर सरैया-धरफरी मार्ग पर बुधवार को अपर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान एक चोरी की बाइक बरामद की़ जांच के दौरान सरैया बाजार पंचायत के ब्रह्मपुरा गांव निवासी निखिल कुमार को शक के आधार पर पकड़ लिया और बाइक के इंजन व चेचिस नंबर की जांच की, जिसमें बाइक चोरी की निकली़ उक्त बाइक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कोतवाली थाने की है़ अपर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि बाइक के साथ आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर लिया गया है़ चोरी की बाइक पर बिहार का नंबर प्लेट लगा कर चलाता था़ बाइक पकड़े जाने की सूचना गाजीपुर जिले के कोतवाली थाने को दे दी गयी है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन