हथियार के बल पर डाटा ऑपरेटर से लूटी बाइक

हथियार के बल पर डाटा ऑपरेटर से लूटी बाइक
अपराधियों ने चाकू मारकर किया जख्मी, थाना में शिकायत प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के कनहरा में मंगलवार की देर शाम बाइक सवार चार अपराधियों ने हथियार के बल पर एक डाटा ऑपरेटर से बाइक, पर्स समेत अन्य सामान लूट लिया़ वहीं अपराधियों के चाकू से जख्मी डाटा ऑपरेटर ने इसकी शिकायत थाना में की है. मामले को लेकर गायघाट थाना क्षेत्र बखरी केशो निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह मोतीपुर प्रखंड में डाटा ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है, जहां से मंगलवार की शाम वह अपने घर गायघाट लौट रहा था. इसी दौरान कनहरा के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने उसे घेर लिया और उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली. विरोध करने पर अपराधियों ने हथियार दिखा कर उस पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद सभी उसकी बाइक लेकर भाग गये. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि डाटा ऑपरेटर की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




