ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के भट्ठा चौक के पास मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी. युवक गायघाट का रहने वाला था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. वहीं ट्रक को जब्त कर लिया गया है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोपहर में मुजफ्फरपुर-दरभंगा लेन में हरियाणा नम्बर के ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार बीच सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद उसी ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने शव को एसकेएमसीएच भेज दिया, जबकि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हुई है. शव की पहचान करायी जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. ट्रक को जब्त कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










