फकुली में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

फकुली थाना के फकुली स्थित स्टेट बोरिंग के सामने अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे हुई.
प्रतिनिधि, कुढ़नी फकुली थाना के फकुली स्थित स्टेट बोरिंग के सामने अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे हुई. सूचना पर फकुली प्रभारी ललन कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की. मृतक की पहचान गुड्डू पासवान (30) वैशाली जिले के भगवानपुर निवासी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गुड्डू मुजफ्फरपुर से घर बाइक से अकेले लौट रहा था. इसी बीच हाजीपुर की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गयी. प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










