ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दर्दनाक मौत
Updated at : 19 Feb 2025 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दर्दनाक मौत
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मड़वन
रेवा रोड एनएच-722 में मड़वन रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान ललन दास (41) के रूप में हुई है. वे ठेकेदारी करते थे. बाइक से अपने घर पारू थाना क्षेत्र के केशोपुर बभनगांव से मुज़फ़्फ़रपुर स्थित अपने डेरा जा रहे थे. इसी दौरान मड़वन रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ने विपरीत दिशा में जाकर सामने से टक्कर मार दिया. मौत घटना स्थल पर ही हो गई. इस दौरान स्थानीय मुखिया विकास कुमार सिंह के सहयोग से पुलिस एवं परिजनों को इसकी सूचना दी गयी. घटना के बाद घंटों सड़क पर शव रहने से सड़क जाम हो गया. इस कारण यातायात प्रभावित होने से मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ी. कई छात्र लेट होने की बात कहते हुए रोने लगे. हालांकि उन्हें स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए ग्रामीण सड़क के रास्ते भेजा. मौके पर पहुंची करजा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा ने बताया कि अज्ञात ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




