ePaper

बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2025: विशाल कुमार ने जीता स्वर्ण पदक

Updated at : 08 Aug 2025 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2025: विशाल कुमार ने जीता स्वर्ण पदक

बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2025: विशाल कुमार ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन

सरैया. बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में सरैया नगर पंचायत निवासी और पूर्व समिति सदस्य मनोज भारती के पुत्र विशाल कुमार ने 25 मीटर सेंटर फायर .32 पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया. विशाल को बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन के सचिव त्रिपुरारी सिंह ने स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया. इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है.

विशाल के पिता मनोज भारती ने बताया कि बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन पटना और कल्याण बिगहा में 01 अगस्त से 06 अगस्त तक हुआ. प्रतियोगिता में लगभग 550 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन जमुई विधायक व कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह, विधायक चेतन आनंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया. अंतिम राउंड में विशाल कुमार ने 25 मीटर सेंटर फायर .32 पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक और 25 मीटर .22 पिस्टल इवेंट में रजत पदक हासिल किया.

विशाल की इस उपलब्धि पर स्थानीय विधायक अशोक कुमार सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता शंकर प्रसाद यादव, जिला पार्षद बिपिन शाही, प्रेम गुप्ता, राजद नेता धीरज शुक्ला, मोतीलाल शुक्ला, दिलीप राय, सुनील गुप्ता सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन