बिहार के इस जिले में बदलेगा ट्रैफिक नियम, बड़े और छोटे वाहनों के लिए होगी ये व्यवस्था

फाइल फोटो
Bihar News: मुजफ्फरपुर के भगवानपुर पुल के निकट बीबीगंज-भामाशाह द्वार रोड में बड़े वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है. यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और यहां हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है. बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से यहां जलजमाव की समस्या भी बनी रहती है.
Bihar News: मुजफ्फरपुर के भगवानपुर पुल के निकट बीबीगंज-भामाशाह द्वार रोड में बड़े वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है. यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और यहां हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है. बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से यहां जलजमाव की समस्या भी बनी रहती है.
दुर्घटना की रहती है आशंका
जलजमाव की वजह से इससे गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाता है और इसमें कभी-कभी भारी वाहन फंस जाते हैं तो कभी पलट जाते हैं. इससे आम लोगों को भी आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. बता दें कि पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक में एमएलसी दिनेश सिंह की ओर से ये मुद्दा उठाया गया था.
बैरियर लगाने का निर्देश
जिसके बाद उपमुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. साथ ही भारी वाहनों के परिचालन पर जल्द से जल्द रोक लगाने की भी बात कही है. इसके लिए वहां बैरियर लगाने का निर्देश जारी किया गया है, ताकि भारी वाहन इस मार्ग में प्रवेश नहीं कर सके.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हादसे की आशंका के बाद नियम परिवर्तन
बता दें कि निर्धारित रूट से अलग वाहनों के परिचालन की वजह से सड़कें जर्जर हो जा रही हैं. इसकी वजह से हमेशा हादसे की आशंका बन रहती है. इस समस्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव की तैयारी की गई है. जिसमें बड़े व छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग नियम होंगे.
इसे भी पढ़ें: Rajdhani Express: भागलपुर से चलने वाली नई राजधानी का किराया जारी, इस दिन से शुरू होगी सेवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




