Bihar News: इंटर की परीक्षा देने शहर आयी नयी नवेली बहू हो गयी गायब, मुजफ्फरपुर से छात्रा समेत चार महिला फरार
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 14 Feb 2025 4:39 AM
सांकेतिक फोटो
Bihar News: मुजफ्फरपुर में इंटर की परीक्षा देने शहर आयी नयी नवेली दुल्लहन गायब हो गयी है. इसके साथ ही चार अन्य महिला भी फरार है.
Bihar News: मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र के एक गांव से इंटर की परीक्षा देने शहर आयी नयी नवेली दुल्हन गायब हो गयी है. इस संबंध में उसके ससुर ने अहियापुर थाने में अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अपने गांव के ही एक युवक पर गलत नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया है. ससुर का कहना है कि आरोपी उसकी बहू को पहले भी परेशान करता था. डराता- धमकाता रहता था. आरोपी युवक का भी मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है. पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में गायब दुल्हन के ससुर ने बताया है कि उसकी बहू की इंटर परीक्षा का सेंटर अहियापुर के शेखपुर स्थित एक हाइस्कूल में पड़ा था. वे लोग अखाड़ाघाट रोड में किराये पर कमरा लेकर रहते थे. 11 फरवरी को 11:30 बजे उसकी बहू डेरा से अचानक लापता हो गयी. उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बता रहा है.
खबर-2: घर से 85 हजार नकदी व ज्वेलरी लेकर पत्नी गायब, पति परेशान
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के एक गांव से 85 हजार नकदी व सोना- चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गयी है. काफी खोजबीन करने के बाद भी जब पत्नी का कुछ सुराग नहीं मिला तो पति ने थाने में गांव के ही एक युवक पर शादी करने के नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पति की ओर से बताया गया है कि उसकी पत्नी बीते पांच फरवरी को ही किसी काम से घर से बाहर गयी थी. काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ सुराग नहीं मिला. बाद में पता चला कि उसके गांव के ही एक युवक ने शादी के नीयत से उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है. उसकी पत्नी घर से 85 हजार नकदी व सारा आभूषण ले गयी है.
खबर-3: डॉक्टर से दिखाने गयी युवती रहस्यमयी ढंग से गायब
मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना के चर्च रोड से डॉक्टर से दिखाने निकली 30 वर्षीय युवती रहस्यमयी ढंग से गायब हो गयी है. मामले को लेकर गायब युवती के भाई ने अपहरण की आशंका जता थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वह नौ फरवरी की रात साढ़े आठ बजे ब्रह्मपुरा थाना के महेश बाबू चौक पर सड़क पर खड़ी दिख रही है. इधर, मिठनपुरा के रामबाग रोड से 17 वर्षीय छात्रा गायब हो गयी है. उसकी मां ने वैशाली के एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










