Bihar News: प्रधान डाकघर में अधिवक्ता से बदमाशों ने छीन लिए लाखों रुपए, कोढ़ा गैंग के अपराधियों पर शक

Updated at : 03 Oct 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
लूटपाट

लूटपाट

Bihar News: छिनतई के बाद पीड़ित अधिवक्ता शोर मचाते हुए अपराधियों के पीछे दौड़े लेकिन, बदमाश पकड़ में नहीं आ सके. घटना के बाबत उन्होंने नगर थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर. कंपनीबाग स्थित प्रधान डाकघर में अपराधियों ने अधिवक्ता सुनील कुमार ओझा से चार लाख रुपये छीन लिये. रुपये झोले में रखे थे. घटना गुरुवार दोपहर ढाई बजे के करीब हुई. बाइक सवार तीन अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. झोला छीनने के बाद दो अपराधी बाइक पर सवार होकर जूरन छपरा की ओर भाग निकले. वहीं, एक बदमाश पैदल ही गली के रास्ते फरार हो गया.

सीसीटीवी फुटेज की जांच

छिनतई के बाद पीड़ित अधिवक्ता शोर मचाते हुए अपराधियों के पीछे दौड़े लेकिन, बदमाश पकड़ में नहीं आ सके. घटना के बाबत उन्होंने नगर थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी. थानेदार शरत कुमार ने जांच के लिए दारोगा प्रवीण कुमार व टीम को प्रधान डाकघर भेजा. पुलिस ने वहां सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें छिनतई करते हुए अपराधियों की तस्वीर कैद मिली है. पुलिस बदमाशों की शिनाख्त कर रही है.

घटना के बाद अफरा-तफरी

अधिवक्ता सुनील कुमार ओझा ने बताया है कि योगियामठ धोबिया गली में रहते हैं. उनकी बेटी देहरादून में एमडीएस की पढ़ाई कर रही है. उसी की कॉलेज फीस गुरुवार को जमा करने के लिए वह गये थे. वह दोपहर में हेड पोस्ट ऑफिस में रुपये निकासी करने आया था. चार लाख रुपये लेने के बाद पैसे झोले में रख लिये.

बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

इसमें बैंक ऑफ इंडिया के दो पासबुक, दो चेक बुक, पोस्ट ऑफिस का पासबुक व वकालत संबंधित कागजात रखे हुए था. वह रुपये निकाल कर हेड पोस्ट ऑफिस से बाहर निकला कि पीछे से आये बाइक सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से झोला छीन लिया. अधिवक्ता शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ा लेकिन, बदमाश तेजी से बाइक भगाते हुए जूरन छपरा की ओर फरार हो गये. अधिवक्ता ने बताया कि अपराधियों का चेहरा खुला हुआ था. उनकी उम्र 25 साल से 32 साल के बीच में रहा होगा.

पोस्ट ऑफिस के अंदर एक बदमाश कर रहा था रेकी

पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आयी है कि अपराधी बैंक के अंदर से ही अधिवक्ता का पीछा कर रहा था. एक बदमाश पोस्ट ऑफिस के अंदर आगे-पीछे कर रहा था.जैसे ही वह रुपये निकासी के बाद झोला लेकर बाहर निकला. उसके पीछे से आया बदमाश झोला छीन कर फरार हो गया. तीसरा बदमाश कहां गायब हुआ, इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिली है.

Also Read: Bihar News: किशनगंज में फाइनेंस कर्मी से लूट, गोली मारकर बदमाशों ने छीन लिए लाखों रुपए

कोढ़ा गैंग के अपराधियों पर शक, पुलिस जुटा रही सुराग

कोढ़ा गैंग के अपराधियों पर पुलिस को शक है. त्योहारी सीजन आते ही कोढ़ा गिरोह के अपराधी शहर में सक्रिय हो जाते हैं. ये बदमाश पोस्ट ऑफिस, बैंक व एटीएम के बाहर खड़े रहते हैं. रुपये निकासी कर बाहर निकलते ही झपट्टा मारकर, खुजली वाला पाउडर फेंक कर, सिक्का गिराकर झांसे में लेकर रुपये छीनकर फरार हो जाते हैं. पुलिस कोढ़ा गैंग के शातिरों का सुराग जुटाने के लिए शहर से सटे लॉज व गेस्ट हाउस में तलाशी अभियान चलाएगी.

विवि परिसर में पॉकेट से 50 हजार रुपये उड़ाए

मुजफ्फरपुर विवि परिसर स्थित एसबीआइ बैंक के बाहर एटीएम में पासबुक अपडेट करने के दौरान बदमाश ने रिटायर्ड कर्मचारी मो अब्बास के पॉकेट से 50 हजार रुपये उड़ा लिये. घटना के समय वह बैंक से रुपये निकासी करने के बाद बैंक परिसर में ही बाहर मशीन में पासबुक अपडेट करा रहे थे. इसी दौरान बदमाश ने उनके पॉकेट से रकम उड़ा ली. मो अब्बास कुढ़नी के सकरी सरैया के रहने वाले हैं.उन्होंने विवि थाने में अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानेदार इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है. बदमाश को चिन्हित किया जा रहा है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन