मुजफ्फरपुर के महापौर कैबिनेट में महासंग्राम, कुर्सी बनी कलह का कारण

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 20 May 2025 5:36 PM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर महापौर कैबिनेट में हंगामा करते पार्षद

Bihar News: बिहार चुनाव से पहले मुजफ्फरपुर निगम में सियासी घमासान देखा गया. महापौर की 'किचन कैबिनेट' में कुर्सी को लेकर जंग छिड़ी है. माना जा रहा है कि पार्षद राजीव कुमार पंकू और अभिमन्यु चौहान का बढ़ता प्रभाव के कारण ऐसा हुआ है.

विज्ञापन

देवेश कुमार/ Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव की दस्तक के साथ ही मुजफ्फरपुर नगर निगम का सियासी पारा चढ़ गया है. विकास की योजनाओं पर काम करने के दावों के बीच महापौर निर्मला साहू की सबसे शक्तिशाली टीम सशक्त स्थायी समिति, आपसी खींचतान का शिकार हो गयी है. सोमवार को निगम बोर्ड की बैठक में यह अंतर्कलह खुलकर सामने आ गयी, जब समिति के तीन सदस्य मामूली सी सीट को लेकर आपस में उलझ पड़े.

पार्षदों ने तोड़ दीं मर्यादाएं

पार्षद केपी पप्पू, कन्हैया कुमार और राजीव कुमार पंकू के बीच हुई जुबानी जंग ने महापौर के ‘कोर ग्रुप’ में स्पष्ट विभाजन रेखा खींच दी है. अंदरखाने सुलग रही यह असंतोष की आग सोमवार को उस वक्त धधक उठी, जब कुर्सी को लेकर इन पार्षदों ने मर्यादाएं तोड़ दीं. निगम के गलियारों में चर्चा है कि यह टकराव लंबे समय से पनप रहा था, लेकिन बोर्ड की बैठक में इसने सार्वजनिक रूप ले लिया. राजनीतिक पंडितों की मानें तो इस फूट का मुख्य कारण स्थायी समिति में राजीव कुमार पंकू और अभिमन्यु चौहान का बढ़ता हुआ दबदबा है.

नगर निगम की राजनीति में भूचाल

महापौर ने इन दोनों को कई विरोधों के बावजूद उनकी क्षमता और जनाधार को देखते हुए अपनी टीम में शामिल किया था. वर्तमान में नगर विधायक से भी उनकी नजदीकी बतायी जा रही है, जो कैबिनेट के अन्य सदस्यों को रास नहीं आ रहा है. इसी वजह से महापौर के अपने ही खेमे में अविश्वास की भावना हो रही है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि महापौर इस अंदरूनी कलह को कैसे शांत करती हैं या फिर यह नगर निगम की राजनीति में आने वाले दिनों में और भूचाल लाती है.

Also Read: मुजफ्फरपुर और दरभंगा से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, राजधानी जाने के लिए मिल रहा कंफर्म टिकट

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन