मुजफ्फरपुर में 'पागल' कुत्ते का कोहराम! जेल चौक पर 2 मासूमों समेत 4 को नोचा

Updated at : 20 May 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
muzaffarpur news

muzaffarpur news (फाइल फोटो)

Bihar News: मुजफ्फरपुर शहर और उससे सटे ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग अपनी जान हथेली पर रखकर चल रहे हैं. हालांकि लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और वे प्रशासनिक सख्ती की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

देवेश कुमार/ Bihar News: मुजफ्फरपुर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर मुजफ्फरपुर के वार्ड नंबर 45 स्थित जेल चौक, अमरूद बगान मोहल्ला खौफ के साये में है. मंगलवार की शाम एक ‘पागल’ कुत्ते ने तांडव मचाते हुए दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों को बेरहमी से नोच डाला. खून से लथपथ पीड़ितों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें तत्काल एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाये गये. इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गयी है और लोग नगर निगम की ढिलाई पर भड़क उठे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े कर देने वाले बयानों के मुताबिक, पागल कुत्ता अचानक लोगों पर हमला करने लगा. हमले में घायल होने वालों में दो मासूम बच्चे और दो वयस्क शामिल हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ समय से इस इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग घरों से निकलने में भी डर रहे हैं.

रूह कंपा देने वाली घटना

यह सिर्फ जेल चौक की बात नहीं है, बल्कि पूरे मुजफ्फरपुर शहर और उससे सटे ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग अपनी जान हथेली पर रखकर चल रहे हैं. बता दें कि अब तक कई बच्चों और लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है. बावजूद, इसके प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और वे प्रशासनिक सख्ती की मांग कर रहे हैं.

डॉग कैचर वैन का नंबर चाहिए

घटना के बाद, स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से डॉग कैचर वैन का नंबर तुरंत उपलब्ध कराने की मांग की है. ताकि, इन खूंखार कुत्तों को पकड़ा जा सके. लेकिन हैरत की बात यह है कि नगर निगम की ओर से अब तक कोई नंबर जारी नहीं किया गया है. क्या प्रशासन किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है.

नगर निगम नींद से जागा, अब होगी ‘कुत्तों’ की नसबंदी

शहर में लगातार हो रहे हमलों के बाद, मुजफ्फरपुर नगर निगम आखिरकार नींद से जाग गया है. जानकारी के अनुसार, नगर निगम आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के लिए सक्रिय हो गया है. इसी महीने एक ऐसी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है जो आवारा कुत्तों की नसबंदी करने के साथ-साथ उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन भी लगायेगी. उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक एजेंसी का चयन कर लिया जायेगा. लेकिन, सवाल यह है कि क्या तब तक और कितने लोग इन खूंखार कुत्तों का शिकार बनेंगे.

Also Read: मुजफ्फरपुर से 13 करोड़ की 29 योजनाएं हो गयी ‘गायब’, नगर विधायक ने खोला मोर्चा, पार्षदों में बढ़ा आक्रोश

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन