Bihar News: बिहार सरकार तुर्की में बनायेगी टेस्टिंग ट्रैक, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने जाना होगा शहर से दूर
Published by : Ashish Jha Updated At : 02 Dec 2025 8:39 AM
Bihar News: मुजफ्फरपुर में मैनुअल तरीके से ट्रायल होता रहा, जो बीते करीब एक साल से बेला में बंद है. अब पताही एयरपोर्ट परिसर में अस्थायी रूप से डीएल के लिए ट्रायल की प्रक्रिया की जाती है.
मुख्य बातें
Bihar News: मुजफ्फरपुर. तुर्की में मिली तीन एकड़ से अधिक जमीन पर परिवहन विभाग का ऑटोमेटिक ट्रायल ट्रैक का निर्माण होगा. इसके लिए डीटीओ कुमार सत्येंद्र यादव ने परिवहन विभाग को पत्र भेजकर राशि की मांग की है. विभागीय स्तर पर डीपीआर आदि तैयार होने के बाद निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति मिलेगी. तुर्की की जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी की दूरी है.
हर जिले में बनना है ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक
सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों में ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल की प्रक्रिया को डिजिटल किया है.इसके लिए जिलों में कम से कम एक ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक के निर्माण को अनिवार्य किया है, जिसपर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदक ट्रायल दे सकेंगे.इसके लिए तुर्की में जिला प्रशासन ने जमीन परिवहन विभाग को दी है. वैशाली के हाजीपुर में ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक पर ट्रायल शुरू हो चुका है. दरभंगा में यह जल्द शुरू होने वाला है.
बंद कर दिया गया था टेस्टिंग सेंटर
बेला औद्योगिक क्षेत्र में बियाडा की जमीन पर परिवहन विभाग ने ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण कराया था. निर्माण पूरा होने के बाद जब इसे चालू करने का मौका आया तो बियाडा ने इसकी अनुमति नहीं दी. बताया जाता है कि बियाडा ने इसके लिए अपनी जमीन परिवहन विभाग को हस्तगत नहीं की. हालांकि, उसके बाहर मैनुअल तरीके से ट्रायल होता रहा, जो बीते करीब एक साल से बेला में बंद है. अब पताही एयरपोर्ट परिसर में अस्थायी रूप से डीएल के लिए ट्रायल की प्रक्रिया की जाती है.
Also Read: Bihar News: समस्तीपुर में बनी अगरबत्ती से सुगंधित होगा ओमान, मिथिला मखान के निर्यात पर भी चर्चा

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










