ePaper

SKMCH में खिड़की से गिरकर 65 वर्षीय मरीज की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 22 Jul 2025 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
जांच के लिए अस्पताल पहुंची पुलिस

जांच के लिए अस्पताल पहुंची पुलिस

Bihar News: मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (SKMCH) से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. अस्पताल के वार्ड नंबर 9 में भर्ती एक मरीज की अस्पताल की खिड़की से नीचे गिरकर मौत हो गई. मृतक की पहचान बखरी निवासी देवेंद्र ठाकुर (65) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (SKMCH) से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. अस्पताल के वार्ड नंबर 9 में भर्ती एक मरीज की अस्पताल की खिड़की से नीचे गिरकर मौत हो गई. मृतक की पहचान बखरी निवासी देवेंद्र ठाकुर (65) के रूप में हुई है. वह किडनी और लिवर की बीमारी के इलाज के लिए पिछले एक सप्ताह से यहां भर्ती थे.

संतुलन बिगड़ने से गिरने की आशंका

जानकारी मिली है कि सोमवार दोपहर देवेंद्र ठाकुर टॉयलेट के लिए उठे थे. तभी वह पैसेज में खिड़की के पास गए और वहां से झांकने लगे. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह खिड़की से नीचे गिर गए. उनके गिरने की आवाज आई तो लोग वहां दौड़कर पहुंचे. मरीज को उठाकर इमरजेंसी में पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. खबर है कि सिर में गंभीर चोट की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही मेडिकल ओपी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी.

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

ओपी प्रभारी सरवरी खातून ने कहा कि वार्ड के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं. इस फुटेज में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि देखने को नहीं मिली है. अनुमान लगाया जा रहा है कि मरीज ताजा हवा लेने के लिए खिड़की के पास गया होगा और तभी संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया. पुलिस मामले जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अस्पताल की निगरानी व्यवस्था पर सवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार वह पैसेज में खिड़की के पास गए और नीचे झांकने लगे. तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह खिड़की से नीचे गिर गए. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी चार्जिंग की सुविधा, 25 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग प्वाइंट

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन