Bihar: बिहार के इस जिले में मिला मानव कंकाल, मचा हड़कंप, किस बात की है आशंका
बेतिया में बिहार पुलिस के तीन अधिकारी सस्पेंड (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar: मृतका के पिता सत्यनारायण साह ने बताया कि उसकी पुत्री से उनलोगों की बात गत 21 मई से नहीं हो पा रही थी. उसके घर के आसपास के लोगों से पता चला कि उसकी पुत्री की ससुराल वालों द्वारा हत्या कर शव गायब कर दिया गया है. मामले में मुशहरी थाने में प्राथमिकी दर्ज है.
Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के मुशहरी थाना क्षेत्र के गोपालपुर तरौरा गांव के चौर में मंगलवार की सुबह जले हुए शव की हड्डियां और खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गयी. कुछ ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तरौरा निवासी सत्यनारायण साह ने इसे अपनी पुत्री का कंकाल बताते हुए उसके पति और ससुराल वालों पर हत्या कर शव को चोरी-छिपे चौर में जला देने का आरोप लगाया. उसने बताया कि मामले में मुशहरी थाने में उसने आठ जून को प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें पुत्री निक्की कुमारी की हत्या कर उसके शव को ससुराल वालों द्वारा गायब कर दिये जाने का आरोप लगाया था.
पुलिस की लापरवाही से हुई बेटी की हत्या
प्रेम प्रसंग में अपहरण के बाद प्राथमिकी, फिर गर्भपात और अब मौत का मामला सामने आने से पुलिस भी परेशान है. वहीं निक्की कुमारी के पिता सत्यनारायण साह और मां इंदु देवी ने बताया कि पुलिस की लापरवाही से उनकी बेटी की हत्या कर दी गयी. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को लड़का विक्रम कुमार के पिता शंभू सहनी व मां और विवाहिता के पिता सत्यनारायण साह और उनकी पत्नी इंदु देवी के साथ मारपीट हुई थी.
मौके पर 112 की पुलिस टीम पहुंची थी. तब तक बाइक छोड़कर शंभू सहनी पत्नी के साथ भाग गये थे. ग्रामीणों ने बताया कि चौर में एक झोपडी बनाकर निक्की कुमारी को उसी में विक्रम कुमार रखता था.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
एसडीपीओ-2 ने दिया कार्रवाई का निर्देश, एक युवक से पूछताछ
मंगलवार को तरौरा चौर में कंकाल मिलने की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता, कांड के आइओ अश्वनी कुमार ने वरीय पदाधिकारियों को सूचना देते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया. अवर निरीक्षक दीपक कुमार, सहायक अवर निरीक्षक गिरीश सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे. एफएसएल की टीम ने मौके से कंकाल सहित अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया. बाद में एसडीपीओ 2 मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे.
मृतका के परिजनों से आवश्यक जानकारी ली तथा थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश देकर लौट गये. देर शाम मुशहरी पुलिस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.
इसे भी पढ़ें: B.Ed Course की हर सीट पर दो से अधिक उम्मीदवार की दावेदारी, 4 जुलाई से शुरू होगी एडमिशन की प्रक्रिया
एफएसएल रिपोर्ट से पता चलेगा- कंकाल विवाहिता का है या नहीं
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. एफएएसल की टीम द्वारा भी जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी की गयी है. सभी आरोपी घर से फरार बताये जा रहे हैं. अब कंकाल उस गायब हुई विवाहिता का है, या किसी और का यह जांच का विषय है. इसका पता एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










