ePaper

बिहार का मौसम: 24 घंटे में 36.2 एमएम बारिश से मौसम बदला, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 28 Jul 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather

बारिश से मौसम बदला

Bihar Mausam Samachar: मुजफ्फरपुर में पिछले 24 घंटों से जारी रिमझिम बारिश और बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है. तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बादल और बारिश की संभावना जताई है.

विज्ञापन

Bihar Mausam Samachar: पिछले 24 घंटों से जारी मौसम के उतार-चढ़ाव ने एक बार फिर मुजफ्फरपुर का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है. सोमवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया. जो दोपहर एक बजे तक बूंदा-बांदी के रूप में जारी रहा. इस सुहावने मौसम के कारण बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 36.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है. जो इस अवधि के लिए अच्छी मात्रा मानी जा रही है. बारिश के कारण शहर के अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है, और यह 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है. हवा की गति 6.3 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गयी है, और हवा की दिशा पुरवा बनी हुई है. जो इस मौसम के लिए अनुकूल है.

दिन-भर धूप से नहीं हुआ सामना

सोमवार शाम तक आसमान में बादलों का डेरा रहा, जिसके कारण लोगों को धूप का सामना नहीं करना पड़ा. यह स्थिति शहरवासियों के लिए सुखद रही, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से मुजफ्फरपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी था. तापमान में गिरावट और लगातार बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई है, जिससे जनजीवन को काफी राहत मिली है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अगले तीन दिनों तक कुछ जगहों पर बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक मुजफ्फरपुर में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जतायी गयी है. इससे तापमान सामान्य बने रहने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी या विजय सिन्हा नहीं, बीजेपी इस नेता को बनाएगी सीएम, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन