ePaper

Bihar Liquor Ban: मुजफ्फरपुर में शराब तस्करों का भंडाफोड़, दवा के कार्टन में लाखों की शराब बरामद

Updated at : 27 Oct 2024 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Liquor Ban

Bihar Liquor Ban

Bihar Liquor Ban: मुजफ्फरपुर पुलिस की तमाम सख्ती और प्रदेश में प्रवेश की सीमा पर लगे डिटेक्टर और सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर शराब धंधेबाज दवा के कार्टन में भरकर शराब की बड़ी खेप जिले तक लाने में सफल रहे. संयोगवश सदर थाने की पुलिस को इसकी जानकारी मिल गयी.

विज्ञापन

Bihar Liquor Ban: मुजफ्फरपुर पुलिस की तमाम सख्ती और प्रदेश में प्रवेश की सीमा पर लगे डिटेक्टर और सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर शराब धंधेबाज दवा के कार्टन में भरकर शराब की बड़ी खेप जिले तक लाने में सफल रहे. संयोगवश सदर थाने की पुलिस को इसकी जानकारी मिल गयी. पताही रूप के पुरौनी पोखर के निकट एक गाछी के पास शराब को ट्रक से उतारकर दो पिकअप पर अनलोड किया जाना था.

शराब धंधेबाज मौके से फरार , चालक मौके से पकड़ा गया

पुलिस की टीम तत्परता दिखाते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंची तो भनक लगते ही शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गये. जबकि एक पिकअप का चालक मौके से पकड़ा गया. पुलिस ने शराब लदी ट्रक, दो पिकअप और एक चालक मो.असलम को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब कार्टन खोला तो ऊपर के कुछ कार्टन में एक प्रतिष्ठित कंपनी का कफ सीरप, प्रोटीन और एंटीबायोटिक दवाओं की गोली रखी थी. बीच के कार्टन में भी दवा कंपनी का टैग था, लेकिन उसे खोलने के बाद पुलिसकर्मी चकित रह गये. उसके भीतर और कार्टन रखा था. उसमें शराब रखी गयी थी.

397 कार्टन में कुल इतने लीटर विदेशी शराब पकड़ी गयी

तस्करों ने प्रदेश में प्रवेश करने वाले सीमा पर लगे डिटेक्टर की पकड़ का स्तर पहले ही भांप लिया था. ऐसे में उन्होंने जहां तक डिटेक्टर से स्कैन किया जा सकता था. वहां दवाओं का कार्टन रखकर उसके भीतर शराब को छुपाया था. 397 कार्टन में कुल 3546 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गयी है. इसकी कीमत 50 लाख रुपये बतायी गयी है. मौके से पकड़े गये पिकअप चालक ने बताया कि पताही के रहने वाले शराब धंधेबाज नीरज ने यह खेप मंगवायी थी. वह हाल ही में शराब मामले में जेल से छूटा है. वह माल को अन्य तस्करों के पास भी भेजने वाला था. इसीलिए अलग-अलग पिकअप मंगवायी थी.

सदर थानाध्यक्ष ने क्या बताया

सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया कि रात्रि में शराब की खेप को ट्रक से उतारकर पिकअप पर लोड करने की शिकायत पर उन्होंने टीम को मौके पर भेजा. यहां से पुलिस को एक ट्रक पर लदी दवा के कार्टन में शराब की 397 कार्टन और दवाएं भी बरामद हुई. एक चालक भी पकड़ा गया है. चालक की निशानदेही पर धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़े: अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा दरभंगा एयरपोर्ट, विश्व का कोई भी बड़ा जहाज कर सकेगा लैंड

दो घंटे के लिए मांगा था पिकअप, दोगुना मिलता किराया

पकड़े गये चालक से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि धंधेबाजों ने उसे बताया था कि घंटे में माल ट्रक से उतारकर पिकअप के माध्यम से निर्धारित स्थल पर पहुंचा देना है. इसके लिए उसे दोगूना किराया मिलता. लालच में आकर वह पिकअप लेकर मौके पर पहुंचा. यहां पुलिस पहुंची और वह पकड़ा गया.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन