ePaper

दारू पीकर थाने पहुंचे मुखिया पति और शिक्षक, तस्कर को छुड़ाने आए थे… खुद पहुंच गए हवालात

Updated at : 08 Jun 2025 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar

Bihar (सांकेतिक)

Bihar: पटना के एक थाने में अजीब मोड़ तब आया जब शराब तस्कर की पैरवी करने पहुंचे मुखिया पति और शिक्षक खुद नशे में धुत पाए गए. मेडिकल जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. मामला मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र का है.

विज्ञापन

Bihar: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया और रसूखदारों की सांठगांठ एक बार फिर उजागर हुई है. मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक शराब तस्कर की गिरफ्तारी के बाद कहानी ने तब मोड़ लिया जब पैरवी के लिए पहुंचा मुखिया पति खुद शराब के नशे में पाया गया.

तस्कर के घर से जब्त हुई पांच कार्टून विदेशी शराब

बरियारपुर थानाध्यक्ष चांदनी सांवरिया को गुप्त सूचना मिली थी कि कटेसर पंचायत के शिव शंकर सिंह ने अपने घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपा रखी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से पांच कार्टून शराब बरामद की. शिव शंकर को गिरफ्तार कर थाने लाया गया.

शराब तस्कर की पैरवी में पहुंचा मुखिया पति, खुद हुआ गिरफ्तार

जानकारी मिलते ही कटेसर पंचायत के मुखिया पति और शिक्षक संजीत राय थाने पहुंचे. उन्होंने आरोपी की पैरवी की, लेकिन उनकी लड़खड़ाती जुबान और चाल से पुलिस को शक हुआ. थानाध्यक्ष ने तत्काल मेडिकल जांच करवाई, जिसमें संजीत के शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया.

Also Read: पटना में बड़ा पुलिस फेरबदल, SSP ने एक साथ 14 अफसरों का किया ट्रांसफर

पुलिस ने दोनों को भेजा जेल, जांच जारी

शराब तस्करी और कानून की अवहेलना में दो गिरफ्तारियों के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. मामले को लेकर बरियारपुर थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन