ePaper

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में युवा डॉक्टर ने की खुदकुशी, दो नाली बंदूक से खुद को मारी गोली

Updated at : 06 Sep 2025 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
Young doctor shot himself with double barrel gun in Muzaffarpur

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले में एक डॉक्टर ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. डॉक्टर का शव घर के तीसरे फ्लोर पर स्थित स्टडी रूम में मिला. मृतक की पहचान डॉक्टर आशुतोष चंद्रा (25) के तौर पर हुई है. घटना काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके के जैतपुर स्टेट कॉलोनी की है.

विज्ञापन

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले में एक डॉक्टर ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. डॉक्टर का शव घर के तीसरे फ्लोर पर स्थित स्टडी रूम में मिला. मृतक की पहचान डॉक्टर आशुतोष चंद्रा (25) के तौर पर हुई है. घटना काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके के जैतपुर स्टेट कॉलोनी की है.

हाल ही में पूरी की थी MBBS की पढ़ाई

डॉ. आशुतोष ने हाल ही में MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में अपनी डॉक्टरी सेवाओं की शुरुआत की थी. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और दोस्त काफी खुश थे लेकिन इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया. घटना की खबर मिलते ही काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

पिता की लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर आशुतोष ने अपने पिता की लाइसेंसी दोनाली राइफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है. शुक्रवार शाम 6 बजे वह अस्पताल से ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे और उसके पास  मां-दादी के साथ बैठकर नाश्ता किया. उसके बाद आशुतोष ने कहा कि वह पढ़ाई करने जा रहे हैं. कमरे में जाकर उन्होंने अंदर से बंद कर लिया. फिर रात 7:30 बजे गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर भागे. परिवार वालों ने कमरे का दरवाजा खोलने पर देखा कि शव आधा बिस्तर पर और आधा जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था. उनकी आंखें बाहर निकल आई थीं, जिसे देख बहन बेहोश हो गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है और घटनास्थल से दो नाली बंदूक बरामद की गई है. पुलिस यह जांच कर रही है कि डॉ. आशुतोष ने यह कठोर कदम क्यों उठाया. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद किया गया है, जिससे आत्महत्या के कारणों का सही पता नहीं चल सका है. पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या कोई मानसिक दबाव, पारिवारिक समस्या या अन्य कारण इस घटना के पीछे था.

इसे भी पढ़ें: रेल यात्री ध्यान दें! बढ़ाई गई कटिहार-मुंबई सहित इन तीन जोड़ी ट्रेनों की अवधि

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन