ePaper

रेल यात्री ध्यान दें! बढ़ाई गई कटिहार-मुंबई सहित इन तीन जोड़ी ट्रेनों की अवधि

Updated at : 06 Sep 2025 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
duration of these three pairs of trains including Katihar-Mumbai has been increased

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी बढ़ाई है. ये ट्रेनें अपने मौजूदा दिनों, समय-सारणी, कोच की संख्या और ठहरावों के साथ ही चलेगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी बढ़ाई है. त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवा को दोनों दिशाओं से 13-13 अतिरिक्त फेरों के लिए जारी रखने का फैसला लिया है.

यात्रियों को होगी सुविधा

जानकारी के अनुसार ये ट्रेनें अपने मौजूदा दिनों, समय-सारणी, कोच की संख्या और ठहरावों के साथ ही चलेगी. इन ट्रेन सेवाओं का विस्तार करने से उन रूटों पर अन्य ट्रेनों के वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा.

मुंबई सेंट्रल–कटिहार स्पेशल

ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल–कटिहार स्पेशल की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है और यह अब 4 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक चलेगी. वहीं, वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 09190 (कटिहार–मुंबई सेंट्रल) स्पेशल 7 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक चलेगी.

सिलचर-नाहरलगुन स्पेशल

जबकि ट्रेन संख्या 05638 सिलचर-नाहरलगुन स्पेशल की परिचालन अवधि बढ़ाई गई है और यह अब 6 अक्टूबर से 29 दिसंबर तक दौड़ेगी. वापसी में, ट्रेन संख्या 05637 नाहरलगुन–सिलचर 7 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक चलेगी.

अगरतला–गुवाहाटी स्पेशल

एक अन्य ट्रेन संख्या 05628 अगरतला–गुवाहाटी स्पेशल की परिचालन अवधि भी बढ़ाई गई है और अब यह 2 अक्टूबर से 25 दिसंबर तक चलेगी. वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05627 गुवाहाटी-अगरतला 3 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक चलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सीपीआरओ की अपील

एनएफ रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा कि इन ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी की विस्तृत जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट और रेलवे के मीडिया प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध है. यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा शुरू करने से पहले विवरणों की जांच कर लें.

इसे भी पढ़ें: आज भोजपुर से सीएम नीतीश कुमार देंगे 209 करोड़ की सौगात, कार्यक्रम को विस्तार से जानें

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन