ePaper

मुजफ्फरपुर: आपसी विवाद में युवक की पीट-पिटकर हत्या, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

Updated at : 22 Aug 2024 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news|

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर स्थित दादर कोल्हुआ में गुरुवार सुबह एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना का कारण आपसी विवाद बताया का रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: अभी बिहार के सभी गांवों में भूमि सर्वेक्षण का काम चल रहा है. अब इसी के साथ जमीन का मालिक कौन होगा और जमीन का सीमांकन क्या है इसको लेकर विवाद भी शुरू हो गया है. मुजफ्फरपुर में इसी को लेकर विवाद हो गया. मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर स्थित दादर कोल्हुआ में गुरुवार सुबह एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना का कारण आपसी विवाद बताया का रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हैं.

ऐसा बताया जा रहा है कि पहले दो पक्षों में बहस हुई और फिर देखते हीं देखते बहस हाथापाई में बदल गई. उसके बाद एक पक्ष द्वारा युवक पर लाठी और डंडे से वार कर दिया गया. उसकी जमकर पिटाई कर दी गई. जिससे युवक मौके पर हीं दम तोड़ दिया. दूसरे पक्ष के लोग घटनास्थल से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: पुश्तैनी जमीन की मालकिन बनने के लिए पत्नी ने हीं कराई थी लोहा व्यवसायी की हत्या, जानें शूटर से कैसे हुई थी डील…

मृतक की पहचान का नहीं हो पाया है अभी सत्यापन

घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची अहियापुर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

पुलिस का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है. जिसमें युवक की मौत हो गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. मृतक के नाम पता का सत्यापन अभी नहीं हो पाया है. सत्यापन के बाद परिजन के आवेदन के आधार पर कार्रवाई होगी. इस घटना को पुलिस गंभीरता से ली है जल्द कार्रवाई की जाएगी.

नीतीश कैबिनेट का फैसला: आम नागरिकों का अब तैयार होगा सोशल रजिस्टर, जानें ये क्या है

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन