एइएस के मरीजों के मुताबिक बढ़ेंगे पीकू में बेड

Updated at : 24 Apr 2024 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
एइएस के मरीजों के मुताबिक बढ़ेंगे पीकू में बेड

एइएस के मरीजों के मुताबिक बढ़ेंगे पीकू में बेड

विज्ञापन

एसकेएमसीएच व सदर अस्पताल के निरीक्षण में डीएम ने कहा मुजफ्फरपुर. एइएस से निपटने के लिए तैयारी को परखने के लिए डीएम सुब्रत कुमार सेन एसकेएमसीएच और सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने एइएस के पीकू वार्ड में डाॅक्टर व स्वास्थ्यकर्मी की उपस्थिति, दवा की उपलब्धता, बेड की स्थिति, साफ-सफाई, बिजली, पानी सहित कई अन्य सुविधाओं का हाल देखा. डीएम ने एसकेएमसीएच के आपातकालीन वार्ड व मातृ शिशु अस्पताल की स्थिति का भी निरीक्षण किया. पीकू वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाने की मांग पर डीएमडीएम ने होमी भाभा कैंसर हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर से समन्वय स्थापित कर लें. इसके बाद जरूरत पड़े तो बेड बढ़ा लें. मरीजों व उनके परिजनों से भी उनका हाल-चाल जाना. एसकेएमसीएच के आपातकालीन वार्ड में मरीजों व उनके परिजनों के लिए जरूरी कार्य करने के लिए रोगी कल्याण समिति अथवा अन्य उपलब्ध निधि से नियमानुकूल अपेक्षित सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रस्ताव देने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी व एसकेएमसीएच के कई डाॅक्टर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन