नौ नवंबर तक बैंकों में कामकाज रहेगा प्रभावित
Published by : KUMAR GAURAV Updated At : 04 Nov 2025 9:11 PM
Banking operations will remain affected till November 9
– अब दस नवंबर से बैंकों में फूल फ्लेज काम शुरू होगा
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
चुनाव कार्य में बैंकरों की डयूटी लगे होने के कारण नौ नवंबर तक बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा. मंगलवार को चुनावी डयूटी में लगे कर्मियों को डिस्पैच सेंटर में मतदान सामग्री संग्रहण करने के लिए जाना पड़ा. सुबह से शाम उन्हें डिस्पैच सेंटर में हो गयी. अब बुधवार को चुनाव कराने के लिए वह रवाना होंगे. गुरुवार (6 नवंबर) को चुनाव है और सात नवंबर (शुक्रवार) को थके हारे होने के कारण वह बैंक नहीं जा पायेंगे. 8 नवंबर को दूसरे शनिवार और 9 नवंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है. ऐसे में अब दस नवंबर से बैंकों में फूल फ्लेज काम शुरू होगा.चुनाव में करीब चालीस से पचास प्रतिशत बैंकरों की डयूटी लगायी गयी है, ऐसे में पांच व सात को बैंक खुलेंगे. लेकिन बैंकरों की कमी के कारण काम प्रभावित रहेगा. चुनाव कराने के लिए मतदान कर्मियों का दल चुनाव से एक दिन पहले ही पुलिस बल के साथ रवाना हो जाते है. ऐसे में जिन बैंकरों की चुनाव में डयूटी लगी है वह चार नवंबर से डयूटी को लेकर बैंक से निकल चुके है, पांच नवंबर को मतदान कराने के लिए प्रतिनियुक्त बूथ के लिए रवाना होंगे. वहीं छह नवंबर को मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम जमा कराने में पूरी रात गुजर जाती है. ऐसे में वह बैंकर सात को भी डयूटी कर पायेंगे. इस कारण सात नवंबर तक कामकाज प्रभावित होगा. इसके बाद दूसरे शनिवार व रविवार की छुट्टी है.
इधर, मामले में ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव डीएन त्रिवेदी और बिहार स्टेट सेंट्रल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि जहां जहां जिस दिन चुनाव केवल उसी दिन बैंक की छुट्टी रहती है. शेष दिन बैंक खुले रहेंगे, लेकिन बैंक स्टाफ की डयूटी चुनाव में लगे होने के कारण कामकाज प्रभावित होता है. चुनाव की तिथि से एक दिन पहले ही कर्मियों को भेजा जाता है. चुनाव समाप्त होने के बाद कई घंटे लाइन में लगने के बाद इवीएम मशीन जमा करने में समय लगता है. इसके बाद उस बैंकर की स्थिति यह नहीं रहती है कि वह चुनाव कराने के अगले दिन डयूटी कर सके. अगले दो दिन घोषित छुट्टी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










