ब्लाइंड क्रिकेट मैच में बालकरण की बैटिंग शानदार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2024 9:47 PM

विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन बिहार के तत्वावधान में तीन दिनों का क्रिकेट मैच बिहार, बंगाल और मणिपुर की दृष्टिबाधित लड़कों की टीमों के बीच 20 ओवर के मैच हुआ.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर : क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन बिहार के तत्वावधान में तीन दिनों का क्रिकेट मैच बिहार, बंगाल और मणिपुर की दृष्टिबाधित लड़कों की टीमों के बीच 20 ओवर के मैच हुआ. यह मैच न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर के कपरपुरा के मैदान में खेला गया. पहला मैच बिहार और मणिपुर के बीच हुआ, जिसमें दोनों टीमों को एक-एक अंक प्राप्त हुआ. दूसरे मैच में बिहार ने बंगाल को 7 रनों से पराजित किया. पहले खेलते हुए बिहार ने निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 128 रन स्कोर बनाया, जिसका पीछा करते हुए बंगाल की टीम पूरा 15 ओवर खेल कर पांच विकेट खोकर 121 रन बना पाया. दूसरा मैच बंगाल और मणिपुर के बीच खेला गया पहले खेलते हुए बंगाल की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट खोकर 136 रन बनाये. मंगलवार के खेल का मुख्य आकर्षण बिहार टीम के बालकरण की बल्लेबाजी रही. उन्होंने 32 रन बनाये. बी वन खिलाड़ी नवीन ने तीन ओवर में 19 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन