ePaper

बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब की जीत

Updated at : 22 Nov 2024 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब की जीत

बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब की जीत

विज्ञापन

आइडियल क्रिकेट क्लब को तीन रनों से हराया

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में बबलू 11 क्रिकेट क्लब ने आइडियल क्रिकेट क्लब को एक रोमांचक मुकाबले में तीन रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया. बबलू 11 क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. 26 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाये. जिसमें कृष्णकांत ने नाबाद 46, चंदन चक्रवर्ती ने 36, टिंकू ने 24, राहुल ने 23, संकल्प सौरव ने 17 रन बनाये. आइडियल से दिलशान मंजर ने 3, शौर्य ने 3, राहुल ने 1, अभिराज ने 1 विकेट लिए. आइडियल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 188 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इसमें अभिषेक आनंद ने शानदार 53 रन, दिलशान ने 39, राहुल ने 16, आदित्य राज ने 11 रन बनाये. गेंदबाजी में बबलू 11 क्रिकेट क्लब के तरफ से अनु प्रकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन, सूरज प्रकाश में 3 विकेट, टिंकू ने 2, चंदन ने 1, कृष्णकांत ने एक विकेट लिए. मैच अंपायर रवि कुमार व आलोक कुमार थे, वहीं स्कोरर की भूमिका में अभिषेक थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन