बैरिया में गैरेज संचालक के घर का दस ताला काट कर 12 लाख की संपत्ति चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2024 9:12 PM
साढू के बेटे की तिलक के समारोह में शामिल होने गया था गृहस्वामी
संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया फील्ड निवासी गैरेज संचालक चंदन शर्मा के बंद घर से 12 लाख से अधिक की संपत्ति अज्ञात चोरों ने चुरा ली. घटना शुक्रवार देर रात की है. चोरों ने मेन गेट से 10 ताला काटकर चोरी की वारदात की. गृहस्वामी अपने घर में ताला लगाकर साढ़ू का बेटा के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर भूसरा गये हुए थे. शनिवार सुबह जब वह समारोह में शामिल होकर लौटे तो मेन गेट समेत सभी कमरों का ताला टूटा देखकर हैरान हो गए. कमरों में सामान इधर- उधर बिखरा पड़ा था. गोदरेज ट्रंक, पलंग, अलमारी को तोड़ दिया गया था. चोरों ने घर से 60 हजार नकद, 11 लाख रुपये की सोने-चांदी के गहने, कीमती कपड़े, फुलहा बर्तन समेत 12 लाख से अधिक की संपत्ति चुरा ली. मामले को लेकर उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ अहियापुर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बैरिया फील्ड व माई स्थान के पास दिनभर स्मैकियों का जमावड़ा लगा रहता है. यहां आपराधिक प्रवृत्ति के लड़कों की जुटान होती है. आशंका है कि स्मैकिया गिरोह के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया गया है. आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये पुलिस को दी जानकारी में चंदन ने बताया है कि वह मूल रूप से रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मकसूदपुर के रहने वाले हैं. अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित बैरिया फील्ड के समीप पिछले 30 साल से घर बनाकर परिवार समेत रहते हैं. उनका सादतपुर सुधा डेयरी के समीप ट्रक, बस का बॉडी गैरेज है. शुक्रवार को समारोह था. उसी में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ वह घर में ताला लगाकर चले गये. इस बीच चोरों ने देर रात उनके घर खंगाल डाला. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चोरों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










