मिठनपुरा में 14 वर्षीय छात्र के अपहरण का प्रयास

मिठनपुरा में 14 वर्षीय छात्र के अपहरण का प्रयास
मुजफ्फरपुर. मिठनपुरा थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी सुजीत मसीह के 14 वर्षीय पुत्र के अपहरण का प्रयास किया. जिसको लेकर उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया है. बताया है कि रविवार को उनके बेटे बांके साह चौक स्थित चाय की दुकान पर था, तभी कुछ लोग आये और उसे उसके दोस्त का भाई बताकर उसे पकड़ने की कोशिश की. आरोप है कि एक व्यक्ति ने उनके बेटे को मारपीट की और गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. सुजीत मसीह ने बताया कि हमलावरों ने उनके बेटे को धमकी दी और उसे जान से मारने की योजना बनाई थी. जिसके बाद जब आस पास के लोग पहुंचे तो वे लोग फरार हो गए, बताया गया कि वे लोग प्रोटेक्शन गैंग चलते है, वहीं, इसको लेकर सुजीत के परिवार ने सुरक्षा की मांग करते हुए मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




