राजेपुर में नाबालिग किशोरी को घर से उठाने का प्रयास

Updated at : 10 Jul 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
राजेपुर में नाबालिग किशोरी को घर से उठाने का प्रयास

राजेपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने और इंकार करने पर दो बार जबरन उठाकर ले जाया गया़

विज्ञापन

शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने पीड़िता के भाई को ही हिरासत में लिया पीड़िता ने एसएसपी से लगायी न्याय की गुहार, सुरक्षा की मांग प्रतिनिधि, मोतीपुर राजेपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने और इंकार करने पर दो बार जबरन उठाकर ले जाया गया़ जब किशोरी मामले की शिकायत करने अपने भाई के साथ ओपी पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता के भाई को ही हिरासत में ले लिया. मामले को लेकर एसएसपी को आवदेन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है. पीड़िता ने कहा है कि विगत चार जुलाई को गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और शादी का दबाव बनाने लगा. जब उसने इंकार किया तो वह पीड़िता को जबरन घर से बाहर खीचने लगा. चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब जाकर जान बची. एसएसपी को दिये आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि जब वह अपने भाई के साथ शिकायत करने राजेपुर ओपी गयी तो आरोपियों के प्रभाव में आकर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाये उसके भाई को ही हिरासत में ले लिया, जिसे बाद में मुक्त किया गया. पीड़िता ने कहा कि दूसरी बार नसीम अपनी बहन, भाई और पिता के साथ नौ जुलाई को उस समय घर पर आ धमका, जब उसके परिजन काम करने खेत में गये थे. तब आरोपी उसे कंधे पर उठाकर ले जाने लगे. चिल्लाने पर चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी. उसने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा की मांग की है. ओपी प्रभारी राधेश्याम दुबे ने आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन