बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

Updated at : 16 Apr 2024 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. अहियापुर स्थित बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर में चोरों ने चांदी लगी अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली. मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. घटना को लेकर मंदिर के व्यवस्थापक राकेश कुमार सिंह ने अहियापुर थाने में चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बाइक से पहुंचे चोर ने पहले भगवान शिव की पूजा की. इसके बाद उसने शिवलिंग पर लगे अष्टधातु के नाग को उठा लिया. सीसीटीवी में एक ही चोर घटना को अंजाम देते दिख रहा है. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन