बरसात शुरू होते ही वन विभाग लगायेगा पौधा

आशा एइएस पीड़ित बच्चों को पहुंचायेगी अस्पताल
मुजफ्फरपुर. वन विभाग वनों को बढावा देने के लिये इस साल विशेष ध्यान दे रहा है. विभाग ने पौधा लगाने के लिये वन प्रमंडल का टारगेट दिया हैं. इसके साथ ही किसानों को भी पौधा देने के लिये संपर्क किया जा रहा हैं. बरसात शुरू होते ही वन विभाग पौधरोपण करना शुरू करेगा. इस साल छह लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. पिछले साल पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसमें किसानों को करीब 03 लाख पौधे देने की बात कही गई है. इसके साथ ही बांध और सडक किनारे भी पौधे लगाये जायेंगे. स्कूल और कॉलेजों में भी पौधा लगाये जायेंगे. रेंजर को कहा कि पौधे लगाये जाने हैं. इसके लिये स्थल का निरीक्षण करने को कहा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार दीपू
स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










