रमजान में फलों की बढ़ेगी आवक, सेब व केला की विशेष डिमांड

Published at :15 Feb 2025 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
रमजान में फलों की बढ़ेगी आवक, सेब व केला की विशेष डिमांड

रमजान में फलों की बढ़ेगी आवक, सेब व केला की विशेष डिमांड

विज्ञापन

एक सप्ताह के बाद से फलों की बिक्री में रहेगी तेजी

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

एक मार्च से पवित्र माह रमजान की शुुरुआत होगी. इसके साथ ही फलों की बिक्री में तेजी आ जायेगी. इस दौरान बाजार समिति फल मंडी में फलों की आवक दोगुनी हो जायेगी. इसको लेकर दुकानदारों ने तैयारी की है. अगले सप्ताह से फल मंडी में फलों की अधिक खेप आनी शुरू हो जायेगी. जिले के विभिन्न प्रखंडों और आसपास के जिलों के व्यापारी एक सप्ताह बाद से ही फलों की खरीदारी शुरू कर देंगे. फल व्यापारियों ने हिमाचल और जम्मू से सेब मंगाये जा रहे हैं. बाजार समिति में रोजना 15 ट्रक सेब और आठ ट्रक केले की खपत होगी. बाजार समिति से करीब एक दर्जन फल व्यवसायियों ने इसकी तैयारी कर ली है. इसके अलावा अंगूर, अमरुद का भी स्टॉक किया जायेगा. फल विक्रेताओं का कहना है कि रमजान के मौके पर एक महीने तक फलों के कारोबार काफी ग्रोथ पर रहता है. आसपास जिलों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक संख्या में दुकानदार यहां से खरीदारी करते हैं. एक सप्ताह पहले से ही फलों की आवक शुरू हो जाती है और ईद से दो-तीन दिन पहले तक डिमांड में तेजी रहती है.

करीब एक टन खजूर की होगी बिक्री

रमजान में इफ्तार खोलने के लिए खजूर प्रमुख ड्राइ फ्रूट्स है. इफ्तार के समय खजूर की अनिवार्यता के कारण इसकी डिमांड में तेजी रहती है. इस बार भी इराकी और इरानी खजूर दिल्ली से मंगाये गये हैं. इसकी बिक्री भी रमजान के तीन-चार दिन पहले से शुरू हो जायेगी. शहर के बाजार से रोज करीब एक टन खजूर की बिक्री होने की उम्मीद की जा रही है. शहर के खजूर विक्रेता कन्हैया गुप्ता ने कहा कि खजूर के अलावा काजू, किशमिश, अखरोट सहित अन्य ड्राइफ्रूट्स की बिक्री होती है, लेकिन खजूर की मांग सबसे अधिक होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन