पर्ची काउंटर पर मरीजों ने किया हंगामा

Updated at : 08 Jul 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
पर्ची काउंटर पर मरीजों ने किया हंगामा

मरीज और गार्ड के बीच बकझक

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल में पर्ची कटाने के लिये सोमवार को मरीज और गार्ड के बीच बकझक हुई. दो महिला मरीज आपस में उलझ गयी. पर्ची काउंटर पर मरीज एक दूसरे से मारपीट करने को उतारू हो गये. इस बीच अफरा-तरफरी का माहौल बन गया. हंगामा देख काउंटर पर खड़ी एएनएम ने दोनों महिलाओं को समझा कर शांत कराया. हालांकि इस दौरान कुछ देर के लिये काउंटर पर पर्ची कटना बंद कर दिया गया. इधर, पर्ची काउंटर पर गार्ड की ओर से लाइन में लग पर्ची कटाने की बात कहने पर मरीज उलझे थे. मरीज का कहना था कि गार्ड के कारण ही बीच में से लाइन में घुस मरीज पर्ची कटा लेते हैं. इस कारण लाइन लंबी होती जाती है. हालांकि गार्ड के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन