मैट्रिक के मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की नहीं हो रही इंट्री

Updated at : 04 Mar 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक के मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की नहीं हो रही इंट्री

जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देख मूल्यांकन निदेशक के अलावा सभी चेकर-मेकर और सुपरवाइजर से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है.

विज्ञापन

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर. मैट्रिक के मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं की ऑनलाइन इंट्री में काफी अंतर पाया गया है. किसी भी केंद्र पर मूल्यांकित कापियां की इंट्री नहीं की जा रही है. दूसरी ओर समय से पहले परीक्षक से लेकर अन्य कर्मचारी घर जा रहे है. मामला विद्या बिहार उच्च विद्यालय मूल्यांकन केंद्र का है. जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देख मूल्यांकन निदेशक के अलावा सभी चेकर-मेकर और सुपरवाइजर से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है. वहीं नोट कैम एप से हाजिरी बनाने का आदेश दिया गया है. विद्या बिहार केंद्र पर प्रतिदिन मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं के विरुद्ध ऑनलाइन प्रविष्टि में अत्याधिक अंतर देखा जा रहा है. जबकि परीक्षा समिति ने प्रत्येक दिन मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका के प्राप्तांकों की इंट्री करनी है. केंद्र पर 20 कंप्यूटर शिक्षक के अलावा चेकर, मेकर के रूप में प्रतिनियुक्त किये गये है. मूल्यांकन को प्रभावित करने के लिए सभी परीक्षक व अन्य कर्मी समय से पहले केंद्र को छोड़ रहे है, जबकि परीक्षा समिति ने कहा कि मूल्यांकन अवधि में कोई भी केंद्र से बाहर नहीं जायेंगे. आदेश का अनुपालन नहीं होने की स्थिति में परीक्षा संचालन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश दिया कि सुबह आठ बजे व शाम पांच बजे मूल्यांकन केंद्र निदेशक नोट कैम एप के माध्यम से दो फोटोग्राफ मूल्यांकन ग्रुप पर भेजेगें, जिसमें एक फोटो में सभी परीक्षक, एमपीपी व दूसरे फोटो में चेकर, मेकर, सुपरवाइजर, तकनीकी सहायक मूल्यांकन केंद्र निदेशक के साथ अपने कार्य स्थल पर होंगे. डीइओ ने इस मामले में साक्ष्य आधारित जवाब 24 घंटे के अंदर देने का आदेश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन