प्ल्स टू स्कूलों में 17 और माध्यमिक स्कूलों में 20 से वार्षिक परीक्षा

Updated at : 04 Mar 2025 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
प्ल्स टू स्कूलों में 17 और माध्यमिक स्कूलों में 20 से वार्षिक परीक्षा

प्ल्स टू स्कूलों में 17 और माध्यमिक स्कूलों में 20 से वार्षिक परीक्षा

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. जिले के प्लस टू स्कूलों में 17 और माध्यमिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षा 20 से होगी. वार्षिक परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से ली जायेगी. ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा 17 से 25 मार्च तक होगी. वहीं प्रायोगिक परीक्षा 27 व 28 मार्च को संबंधित स्कूलों में ली जायेगी. उधर, नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 20 से 25 मार्च तक होगी. प्रायोगिक परीक्षा 26 मार्च को संबंधित स्कूलों में होगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में विस्तृत गाइड लाइन जारी किया है. इसमें कहा गया कि नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा सामग्री 10 से 13 मार्च तक उपलब्ध कराया जायेगी. इसके बाद स्कूलों को सामग्री दी जायेगी. परीक्षा समिति ने कहा है कि प्रश्न पत्र की गोपनीयता भंग नहीं हो, इसकी व्यवस्था स्कूल और शिक्षा विभाग करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन