अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन रद्द

Updated at : 13 Aug 2024 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन रद्द

अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन रद्द

विज्ञापन

-लूप लाइन को लेकर कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया मुजफ्फरपुर. फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल-अमृतसर खंड के सानेहवाल स्टेशन पर लूप लाइन के परिवर्तन का काम होना है. इस वजह से मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली चार ट्रेनें रद्द की गयी हैं. मार्ग परिवर्तन व कई गाड़ियां नियंत्रित कर भी चलायी जायेंगी. जिसमें अमृतसर से 14, 16, 18, 21, 23 व 25 अगस्त को खुलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल को रद्द किया गया है. इसी तरह जयनगर से 16, 18, 20, 23, 25 व 27 अगस्त को खुलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल, अमृतसर से 14 व 21 अगस्त को 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल व न्यूजलपाईगुड़ी से 16 व 23 अगस्त को खुलने वाली 04653 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल रद्द रहेगी. वहीं दरभंगा से 24 अगस्त को खुलने वाली 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस का आंशिक समापन अंबाला में होगा. सहरसा से 18 व 25 अगस्त को खुलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस का समापन चंडीगढ़ में होगा. साथ ही जलंधर सिटी से 25 अगस्त को खुलने वाली 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस अंबाला से खुलेगी. अमृतसर से 19 व 26 अगस्त को खुलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस चंडीगढ़ से चलेगी. अमृतसर से 22, 23 व 25 अगस्त को खुलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस फिरोजपुर मंडल में 25 मिनट व अमृतसर से 26 अगस्त को खुलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस फिरोजपुर मंडल में 105 मिनट नियंत्रित कर चलेगी. बदले हुए मार्ग से चलने वाली ट्रेन जयनगर से 20, 23 व 25 अगस्त को खुलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला-राजपुरा-धूरी-लुधियाना के रास्ते चलेगी. ऐसे में यह गाड़ी सरहिन्द, गोविन्दगढ़, खन्ना स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. जयनगर से 24 अगस्त को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला-राजपुरा-धूरी-लुधियाना के रास्ते चलेगी. यह गाड़ी सरहिन्द, गोविन्द गढ़, खन्ना स्टेशनों पर नही रुकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन