ePaper

मुजफ्फरपुर के बाद अब औरंगाबाद में शराब की बड़ी खेप बरामद, 507 बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 28 Feb 2025 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News (सांकेतिक)

Bihar News: औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी शराब तस्करी का खुलासा किया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पोस्ट ऑफिस गली से 507 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की. इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान भोलू कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद जिले के रफीगंज शहर के पोस्ट ऑफिस गली में गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 507 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की. बरामद शराब की कीमत पुलिस द्वारा 2 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. इस छापेमारी में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया है.

गिरफ्तार तस्कर की पहचान रफीगंज शहर निवासी भोलू कुमार के रूप में

रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि बीती रात उन्हें सूचना मिली थी कि होली पर्व को लेकर भारी मात्रा में अवैध शराब लाया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने सत्यापन के लिए छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान रफीगंज शहर के पोस्ट ऑफिस गली से शराब की खेप बरामद की गई. गिरफ्तार आरोपी भोलू कुमार झारखंड से शराब लाकर होली के अवसर पर बिक्री करने के लिए लाया था.

पुलिस ने अन्य तस्करों की तलाश तेज की

पुलिस के अनुसार, शराबबंदी कानून के तहत यह शराब अवैध थी. पुलिस ने मामले में अन्य तस्करों के संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है. थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, और पुलिस इस कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

पुलिस का छापेमारी अभियान जारी

रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, एस आई मिथिलेश कुमार, एस आई धुर्व कुमार, ए एस आई गोविंद मिश्रा, ए एस आई बबन जीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी इस छापेमारी में शामिल थे. पुलिस का कहना है कि शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और बिक्री करने वालों पर नियंत्रण रखने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन